Coronavirus 4th Wave in India : भारत में भी चौथी लहर (India 4th Wave) आने की आशंका जताई जा रही है। अगले हफ्ते से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत होनी है, ऐसे में बाहर से संक्रमण भारत में भी फैल सकता है। हालांकि, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक कहते हैं कि जरूरी नहीं जो दूसरे देशों में हुआ, भारत में भी वैसे ही हालात देखने को मिलें। विषाणु विज्ञानी (Virologist) और वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) के पूर्व प्रोफेसर डॉ टी जैकब जॉन (Dr. Jacob john) ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 की चौथी लहर आने की संभावना कम है, हालांकि उन्होंने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया. एक विशेष साक्षात्कार में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डॉ जॉन ने कहा, “चौथी कोविड-19 लहर की संभावना कम है, लेकिन कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि ऐसा नहीं होगा.”
#Coronavirus #OmicronBa2 #NBT
About Navbharat Times Youtube Channel:
Navbharat Times नवभारत टाइम्स NBT : खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर – फेक इट इंडिया हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues.
Subscribe to the ‘Navbharat Times’ channel here:
https://www.youtube.com/navbharattimes
Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nbt.reader&hl=en_IN
/>Social Media Links
Facebook: https://www.facebook.com/navbharattimes/
Twitter: https://twitter.com/NavbharatTimes
Comments
Post a Comment